भाजपा विधायकों को रोके जाने पर बवाल, राज सिन्हा ने मांगी विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी विधायकों को सदन की कार्यवाही में शामिल होने से रोके जाने का मामला अब विधानसभा अध्यक्ष तक पहुंच गया है। भाजपा विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र देकर रांची जिला प्रशासन के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त 2026 को उन्हें, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विरोधी दल के मुख्य सचेतक, सचेतक समेत कई विधायकों को विधानसभा जाने से रोका गया। उस दिन प्रथम अनुपूरक अनुदानों की मांगों पर चर्चा और मतदान होना था।राज सिन्हा के मुताबिक, विपक्षी विधायक छात्रों के रोजगार से जुड़े मुद्दों और राज्य की विधि-व्यवस्था की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान रांची जिला प्रशासन के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें सार्वजनिक स्थान पर रोककर बलपूर्वक कार्रवाई की। उन्होंने आरोप लगाया कि 11 अगस्त की पूर्वाह्न करीब 11 बजे उन्हें गिरफ्तार किया गया, जिससे वे सदन में लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात नहीं रख सके। राज सिन्हा ने कहा कि मानसून सत्र की जानकारी पहले से सभी जिला पुलिस और प्रशासन को दी गई थी। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से पूरे मामले में विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई शुरू करने का आग्रह किया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed