लाठीचार्ज के विरोध में ABVP का हंगामा, प्रदर्शनकारी छात्र पुलिस हिरासत में



रांची : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्रों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। छात्र विधानसभा की ओर मार्च कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। कुछ कार्यकर्ता पुलिस वाहनों पर चढ़ते भी नजर आए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए छात्रों को कैंप जेल ले जाने की तैयारी की गई। छात्र भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में JSSC-CGL परीक्षा रद्द करना, कथित गड़बड़ियों की CBI जांच और भर्ती प्रक्रिया में सुधार शामिल हैं। यह प्रदर्शन सोमवार को विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई के बाद और तेज हुआ है।


