विधानसभा घेराव से पहले जमशेदपुर में हड़कंप, प्रमुख चौराहों पर पुलिस की सघन चेकिंग

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और धांधली के विरोध में छात्र संगठनों के 10 अगस्त को रांची विधानसभा घेराव के ऐलान के बाद जमशेदपुर में पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। छात्रों के बड़ी संख्या में रांची पहुंचने की आशंका को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन और पुलिस ने प्रमुख मार्गों व बस स्टैंडों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। सोनारी के मेरिन ड्राइव, काली मंदिर पारडीह और जेपी सेतु समेत प्रमुख चेक पोस्टों पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

रांची की ओर जाने वाली यात्री बसों और निजी चार पहिया वाहनों को रोककर तलाशी ली जा रही है। संदिग्ध नजर आने वाले युवाओं और छात्रों से उनकी यात्रा के उद्देश्य के बारे में पूछताछ की जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य जमशेदपुर और आसपास के इलाकों से रांची जाने वाले प्रदर्शनकारी छात्रों की संख्या को सीमित करना है। हालांकि, आम यात्रियों वाली बसों को रोकने और वाहनों की जांच को लेकर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया है।

छात्र संगठन 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा और JSSC परीक्षाओं में कथित पेपर लीक व गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए परीक्षाएं रद्द करने, पूरे मामले की CBI जांच कराने और विवादित परीक्षाओं को पारदर्शी तरीके से दोबारा कराने की मांग कर रहे हैं। आंदोलन के तहत छात्र पहले रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर चुके हैं। अब 10 अगस्त को पुरानी विधानसभा, जगन्नाथपुर से नयी विधानसभा तक मार्च निकालकर घेराव का ऐलान किया गया है, जिसके मद्देनजर जमशेदपुर में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

About The Author

You may have missed