महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ CPI का हल्ला बोल, दिल्ली चलो अभियान के तहत पदयात्रा शुरू
Advertisements

Advertisements

Advertisements

बहरागोड़ा : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने 1 सितंबर के ‘दिल्ली चलो’ अभियान के तहत महंगाई, बेरोजगारी और सरकारी संपत्तियों की कथित लूट के खिलाफ देशव्यापी कार्यक्रम की शुरुआत की। इसी क्रम में बहरागोड़ा से पार्टी की पदयात्रा शुरू हुई। कार्यक्रम में सीपीआई के जिला सचिव अम्बुज कुमार ठाकुर, भुवनेश्वर तिवारी, धनंजय शुक्ला, बहरागोड़ा लोकल काउंसिल सचिव रामहरि बेरा, सुबल दास समेत ग्रामीण शामिल हुए।पार्टी ने बताया कि देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। बहरागोड़ा से शुरू हुई पदयात्रा इसी राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का हिस्सा है।
Advertisements

Advertisements



