5 दिन बाद मिला NIT छात्र का शव, नदी में डूबने से मौत की आशंका से मातम
Advertisements

Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : NIT जमशेदपुर के छात्र मीर हसन तनवीर का शव पांच दिन बाद खरकई नदी से बरामद किया गया। छात्र के असांगी चेक डैम में डूबने के बाद लगातार खोज अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस, गोताखोरों और बचाव दल की मदद से तलाश की जा रही थी, जिसके बाद गुरुवार को शव मिला।
Advertisements

Advertisements

मीर हसन तनवीर NIT जमशेदपुर में बीटेक ऑनर्स के छात्र थे। जानकारी के अनुसार, वह अपने एक सहपाठी के साथ असांगी चेक डैम गए थे, जहां तेज बहाव में बह गए थे। घटना के बाद NIT परिसर और छात्र समुदाय में शोक का माहौल है। मामले की जांच जारी है।


