अनाज आपूर्ति पर बड़ी समीक्षा, एफसीआई एमडी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Advertisements

Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की प्रबंध निदेशक रंजीता टोप्पो ने जमशेदपुर का दौरा कर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए अनाज की आपूर्ति, भंडारण और वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर खाद्यान्न उपलब्धता, उठाव और वितरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान एफसीआई एमडी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों तक समय पर और बिना किसी बाधा के खाद्यान्न पहुंचे। उन्होंने भंडारण व्यवस्था, गुणवत्ता और आपूर्ति श्रृंखला को प्रभावी बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि खाद्य सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
Advertisements

Advertisements



