मतदाता ड्राफ्ट सूची आज होगी जारी, जानिए अब आगे क्या होगी पूरी प्रक्रिया



रांची : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन आज किया जाएगा। प्रारूप सूची जारी होने के बाद मतदाता अपने नाम और विवरण की जांच कर सकेंगे। यदि किसी का नाम छूट गया हो या जानकारी में कोई त्रुटि हो, तो निर्धारित अवधि के भीतर दावा और आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी प्राप्त दावों और आपत्तियों का नियमानुसार निपटारा किया जाएगा।दावा-आपत्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवश्यक संशोधन किए जाएंगे और फिर अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे प्रारूप सूची जारी होने के बाद अपने नाम और विवरण का सत्यापन अवश्य करें, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम अंतिम सूची से छूटने न पाए।




