बकरी चोरी कर भाग रहे थे चार युवक, ग्रामीणों ने पकड़कर तीन को दबोचा

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : गालूडीह थाना क्षेत्र के जोड़सा पंचायत अंतर्गत बड़बिल गांव में बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने तीन युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार चार युवक एक वाहन में तीन बकरियां लेकर जा रहे थे, तभी बड़बिल गांव के पास वाहन खराब हो गया। बकरियां लदी देख ग्रामीणों को शक हुआ तो युवक वाहन छोड़कर भागने लगे.ग्रामीणों ने पीछा कर गालूडीह-नरसिंहपुर मुख्य सड़क पर भारत पेट्रोल पंप के पास तीन युवकों को पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पकड़े गए युवकों की पहचान कपाली निवासी मो. इरफान (20), मो. अफरोज (19) और मो. राशीद (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को हिरासत में लिया और वाहन व बकरियों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।जांच में सामने आया कि वाहन पर दो नंबर प्लेट लगी थीं। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट बदली गई थी। पुलिस बकरियों के वास्तविक मालिक का पता लगाने के साथ फरार चौथे युवक की तलाश कर रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  JSSC CGL पेपर लीक में बड़ा खुलासा, आरोपी के भाई-पत्नी से भी CID की पूछताछ