अभिनेत्री तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, थाने के बाहर भिड़े कार्यकर्ता

Advertisements
Advertisements
Advertisements

तंजावुर : अभिनेत्री तृषा के खिलाफ कथित द्विअर्थी और आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं द्रमुक प्रमुख उदयनिधि स्टालिन को तंजावुर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सुबह चेन्नई के नीलांकरई स्थित उनके आवास पहुंची और परिवार तथा पार्टी नेताओं से बातचीत के बाद उन्हें हिरासत में लेकर तंजावुर ले गई। हाईकोर्ट में सरकार की ओर से बताया गया कि पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें रिहा कर दिया जाएगा। गिरफ्तारी से नाराज द्रमुक कार्यकर्ता सेंगिपट्टी थाने के बाहर जमा हो गए, जहां पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हुई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मामला 3 अगस्त को कावेरी मुद्दे पर आयोजित विरोध मार्च से जुड़ा है। आरोप है कि सभा में भीड़ द्वारा तृषा के नाम के नारे लगाने के दौरान उदयनिधि ने महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी की थी। इसके बाद तमिलगा वेत्री कषगम की तंजावुर जिला महिला शाखा की संयोजक एस. बैरवी ने तंजावुर पूर्व थाने में शिकायत दर्ज कराई। टीवीके प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय महिला आयोग में भी शिकायत देकर उदयनिधि से बिना शर्त सार्वजनिक माफी की मांग की है। पुलिस ने उनके खिलाफ वैमनस्य फैलाने, दंगा भड़काने के लिए उकसाने, आपराधिक धमकी, अशोभनीय भाषा और तमिलनाडु महिला उत्पीड़न निषेध अधिनियम समेत नौ धाराओं में मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तारी के बाद द्रमुक ने मद्रास हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की। हिरासत के दौरान उदयनिधि ने कहा कि इस मामले पर अब अदालत फैसला करेगी। एमके स्टालिन ने सरकार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए पार्टी मुख्यालय में आपात बैठक बुलाई। द्रमुक सांसद तिरुचि शिवा ने कहा कि पूछताछ उदयनिधि के आवास पर भी की जा सकती थी, जबकि तमिलनाडु के बिजली मंत्री आर. निर्मल कुमार ने कथित बयान को सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए अस्वीकार्य बताया।

See also  आफताब आलम हत्याकांड का खुलासा, हत्या की साजिश में शामिल महिला समेत दो गिरफ्तार

 

About The Author

You may have missed