अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, 16 मामलों में हटेगा अवैध कब्जा

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : मानगो क्षेत्र में सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी है। 4 अगस्त को मानगो में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत वार्ड संख्या 8 और 10 में चिन्हित 16 मामलों पर कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।प्रशासन की ओर से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की जांच के बाद संबंधित मामलों में कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया नियमों के अनुसार पूरी की जाएगी। अभियान का उद्देश्य सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराना और क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था कायम करना है।मानगो क्षेत्र में इससे पहले भी सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाए जाते रहे हैं, ताकि यातायात व्यवस्था और आम लोगों की सुविधा में सुधार हो सके।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  रिश्वत लेते ही महिला थाना प्रभारी पर कार्रवाई, ACB ने रंगेहाथ दबोचा

You may have missed