JPSC आंदोलन के बीच युवक टावर पर चढ़ा, सुरक्षा बढ़ने से मचा हड़कंप
Advertisements

Advertisements

Advertisements

रांची : जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब एक छात्र हीरालाल जयपाल सिंह स्टेडियम के पास एक टावर पर चढ़ गया। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया तथा उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए गए। साथ ही पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।प्रशासन ने आंदोलन को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं, जेपीएससी-जेएसएससी से जुड़े मुद्दों को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है।
Advertisements

Advertisements



