इंस्टाग्राम रील्स के पीछे छिपा हनीट्रैप का खेल, आतंकी की गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements
Advertisements

कोलकाता : पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी मोहम्मद हमीम मंडल की 22 वर्षीय गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों का आरोप है कि वह संगठन के निर्देश पर प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनाने और उन्हें हनीट्रैप में फंसाने का काम करती थी। अर्पिता सोशल मीडिया पर बाइक राइड और ट्रैवल रील्स बनाने के लिए भी जानी जाती थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जांच में सामने आया है कि अर्पिता और हमीम की मुलाकात करीब चार साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। एसटीएफ को मोबाइल फोन और डिजिटल चैट से कई अहम सुराग मिले हैं, जिनमें कथित तौर पर पाकिस्तान से जुड़े संपर्क और हनीट्रैप मिशन से संबंधित जानकारी शामिल है। अधिकारियों के अनुसार मामले की गहन जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

About The Author

See also  मित्रता दिवस पर स्वर्गीय प्रवीण सिंह की स्मृति में रक्तदान महादान, शिविर में उमड़ी रक्तदाताओं की भीड़

You may have missed