पर्यटन को मिलेगा बड़ा बूस्ट, दलमा में 15 नए ईको कॉटेज पर्यटकों के लिए तैयार



जमशेदपुर : दलमा वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पर्यटकों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए माकुलाकोचा में 15 नए ईको कॉटेज तैयार कर दिए गए हैं। इन कॉटेज के शुरू होने से प्रकृति प्रेमियों और वन्यजीव पर्यटन के शौकीनों को बेहतर ठहरने की सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।इन ईको कॉटेज के निर्माण के साथ दलमा को प्रमुख इको-टूरिज्म केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना को भी मजबूती मिली है। सरकार का उद्देश्य आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यटकों को प्राकृतिक वातावरण का अनुभव कराना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाना है। जंगल सफारी जैसी सुविधाओं के विस्तार से आने वाले समय में दलमा में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।




