दो डॉक्टरों की मौत पर नया मोड़, दूसरे पिता ने भी हत्या का लगाया आरोप

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : डिमना लेक में दो जूनियर डॉक्टरों की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। डॉ. सक्षम सिंह के बाद अब दूसरे मृतक डॉ. समीर लाल के पिता ने भी घटना को सुनियोजित हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने बोड़ाम थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की वैज्ञानिक और निष्पक्ष जांच कराने, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), मोबाइल लोकेशन, फोरेंसिक साक्ष्यों और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की मांग की है।परिजनों ने घटना में जीवित बचे डॉक्टर पर भी संदेह जताया है और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सभी पहलुओं, तकनीकी साक्ष्यों व फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा धनबाद से गिरफ्तार, पांच अन्य उग्रवादी भी दबोचे गए