मलेरिया का बढ़ता कहर, 43 मरीजों में ब्रेन मलेरिया की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Advertisements

Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में मलेरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार अब तक 43 मरीजों में ब्रेन मलेरिया (सेरेब्रल मलेरिया) की पुष्टि हो चुकी है. बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी और जांच अभियान तेज कर दिया है. डॉक्टरों ने लोगों से बुखार होने पर स्वयं दवा लेने से बचने और तुरंत सरकारी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में जांच कराने की अपील की है.प्रभावित इलाकों में लगातार स्क्रीनिंग, दवा वितरण और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके और गंभीर मरीजों का समय पर इलाज सुनिश्चित हो सके.
Advertisements

Advertisements



