JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा, सिर्फ 48 सवाल सही फिर भी बना सफल अभ्यर्थी, CID ने किया गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित धांधली की जांच कर रही सीआईडी ने हजारीबाग पुलिस की मदद से चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि उसने 100 में से केवल 48 प्रश्न सही किए थे, इसके बावजूद वह पीटी परीक्षा में सफल घोषित कर दिया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई उसकी OMR कार्बन कॉपी की जांच के बाद इस मामले ने तूल पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सीआईडी की पूछताछ में सुमन सौरभ ने फर्जी तरीके से परीक्षा पास करने और ‘सेटिंग’ के जरिए सफलता हासिल करने की बात स्वीकार की। जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपी के पास OMR शीट की कार्बन कॉपी भी नहीं मिली। सीआईडी का कहना है कि इस गिरफ्तारी से परीक्षा में हुई कथित धांधली के सिंडिकेट से जुड़े अहम सुराग मिले हैं और जांच आगे बढ़ने के साथ मामले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  चांडिल डैम के खुले गेट, बढ़ते जलस्तर से अलर्ट; नदी किनारे रहने वालों की बढ़ी चिंता

You may have missed