बेकाबू ट्रक कार पर पलटा, दो लोग फंसे, घंटों मचा यातायात का संकट

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रामगढ़ : रांची-हजारीबाग एनएच-33 स्थित चुटूपालू घाटी में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। काजू के छिलके से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और नीचे चल रही एक कार पर जा गिरा। हादसे में कार सवार दो लोग वाहन के अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और प्रशासन की टीम ने राहत-बचाव अभियान चलाया और काफी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

हादसे के कारण चुटूपालू घाटी में कई घंटों तक लंबा जाम लगा रहा। सड़क के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मुख्यालय डीएसपी अकरम रजा ने बताया कि ट्रक के पलटने से नीचे चल रही कार दब गई थी, लेकिन दोनों लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। राहत कार्य पूरा होने के बाद यातायात को धीरे-धीरे सामान्य कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शुरुआती जांच में ट्रक के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है।

About The Author

See also  अधूरा पड़ा पशु अस्पताल, बदहाल व्यवस्था से इलाज पर संकट गहराया