आज कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल, घर से निकलने से पहले देख लें समय



रांची : राजधानी के कई इलाकों में आज निर्धारित मरम्मत और बिजली नेटवर्क से जुड़े कार्यों के कारण अलग-अलग समय पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने पहले ही प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से जरूरी काम समय रहते निपटाने और असुविधा से बचने की अपील की है।निर्धारित शटडाउन के तहत लालपुर, पीस रोड, एचबी रोड, सर्कुलर रोड, वर्धमान कंपाउंड, डंगराटोली, कांटाटोली, नया टोली, पत्थलकुदवा, चर्च लेन, इस्लाम नगर, खादगढ़ा, पुरुलिया रोड समेत कई इलाकों में सुबह 6:30 से 9:30 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। वहीं लक्ष्मी नगर, विराट नगर, नीचा कोचा, सिस्टर बंगला, आनंद नगर और लोवाडीह में सुबह 10 से 11 बजे तक, महादेव मंडा, न्यू मकचुंद टोली, चुटिया और बेलबाग स्थित बिस्किट फैक्ट्री क्षेत्र में सुबह 10:30 से शाम 4:30 बजे तक तथा तुपुदाना और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।




