प्लांट में दोपहिया वाहनों की एंट्री पर लग सकती है रोक, कर्मचारियों में बढ़ी हलचल

Advertisements

जमशेदपुर : टाटा स्टील प्रबंधन ने सड़क सुरक्षा को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से जमशेदपुर प्लांट परिसर में दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रस्तावित रोक को लेकर फिजिबिलिटी स्टडी शुरू कर दी है। इस प्रस्ताव के तहत कर्मचारियों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर भी विचार किया जा रहा है। फिलहाल यह योजना अध्ययन और समीक्षा के चरण में है तथा अंतिम निर्णय अभी नहीं लिया गया है।यदि यह प्रस्ताव लागू होता है तो कर्मचारियों को प्लांट के बाहर निर्धारित पार्किंग स्थल पर अपने वाहन खड़े करने होंगे और अंदर आने-जाने के लिए कंपनी की ओर से बस शटल सेवा उपलब्ध कराई जा सकती है। प्रबंधन का मानना है कि प्लांट के भीतर वाहनों की आवाजाही कम होने से सड़क सुरक्षा मजबूत होगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी घटेगी। इस संबंध में सभी पहलुओं का आकलन किया जा रहा है, जिसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  वियतनाम सड़क हादसे में 26 वर्षीय योग शिक्षक की मौत, शव भारत लाने के लिए परिवार ने मांगी मदद

You may have missed