करीब 7 लाख नगदी जब्त, एक गिरफ्तार, एसपी के निर्देश पर आदित्यपुर पुलिस की अहले सुबह ड्रग्स कारोबारियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान

Advertisements

आदित्यपुर:- पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार को आदित्यपुर थाना क्षेत्र में ड्रग्स कारोबार से जुड़े आरोपितों और फरार अभियुक्तों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया. इस अभियान में करीब 7 लाख नगदी समेत एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि आदित्यपुर पुलिस ने अहले सुबह ड्रग्स कारोबारियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ छापेमारी की है. सुबह करीब 10 बजे आदित्यपुर पुलिस दलबल के साथ राम मड़ैया बस्ती, मुस्लिम बस्ती, इमली चौक समेत विभिन्न संवेदनशील इलाकों में सघन छापेमारी की है. इस अभियान के दौरान पुलिस ने ड्रग्स कारोबार से जुड़े संदिग्ध ठिकानों की तलाशी ली. इसके साथ ही पार्कों, चौक-चौराहों और देसी-विदेशी शराब दुकानों के आसपास बाइक से गश्त कर असामाजिक तत्वों एवं लफंगों के विरुद्ध भी विशेष कार्रवाई की गई. इस अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ड्रग्स तस्करी और फरार अपराधियों और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  दुर्गापूजा के सफल आयोजन को लेकर समिति गठित, रामाशंकर महतो बने अध्यक्ष

You may have missed