कनाडा में लुधियाना की महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements
Advertisements

कनाडा :लुधियाना की रहने वाली 23 वर्षीय दमनप्रीत कौर की कनाडा के एडमोंटन में कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने उसके लिव-इन पार्टनर रितेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पर सेकेंड डिग्री मर्डर का आरोप लगाया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

दमनप्रीत कौर पंजाब के लुधियाना जिले के समराला की निवासी थीं। पुलिस के अनुसार, घटना एडमोंटन के सिल्वरबेरी इलाके में हुई, जहां महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में मौत का कारण गला दबाना सामने आया और मामले को हत्या के रूप में दर्ज किया गया।पुलिस ने बताया कि रितेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच को इंटिमेट पार्टनर होमिसाइड के तौर पर आगे बढ़ाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में किसी अन्य संदिग्ध की तलाश नहीं की जा रही है।

About The Author

See also  नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में पहली बार एक मरीज के दोनों घुटनों का सफल प्रत्यारोपण

You may have missed