सरायकेला पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान: अपराधियों पर शिकंजा कसने को बनी ‘स्पेशल-12’ टास्क फोर्स, डीएसपी करेंगे नेतृत्व

Advertisements

आदित्यपुर:- सरायकेला-खरसावां जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए “स्पेशल-12 टास्क फोर्स” का गठन किया है। इस विशेष टीम में तेज-तर्रार पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को शामिल किया गया है। इसकी कमान मुख्यालय डीएसपी को सौंपी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जियाडा भवन स्थित एसपी कैंप कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि यह टीम जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सक्रिय रहेगी और स्थानीय थाना प्रभारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगी। टीम का मुख्य उद्देश्य अपराधियों की धरपकड़, लंबित वारंटियों की गिरफ्तारी और जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।

उन्होंने बताया कि विभिन्न थानों में वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर अपेक्षित सफलता नहीं मिल रही थी। इसे देखते हुए अब कोर्ट से प्राप्त वारंट सूची के आधार पर विशेष अभियान चलाकर फरार वारंटियों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए स्पेशल-12 टीम को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदित्यपुर से गम्हरिया तक सीसीटीवी निगरानी

एसपी ने बताया कि आदित्यपुर से गम्हरिया बाजार तक की मुख्य सड़क और प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में लाने की योजना पर काम किया जा रहा है। इस व्यवस्था से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, अपराधियों की पहचान करने और घटनाओं के त्वरित खुलासे में पुलिस को मदद मिलेगी।

होटल और लॉज पर रहेगी पैनी नजर

जिले के होटल और लॉज की भी नियमित जांच की जाएगी। एसपी ने निर्देश दिया है कि होटल में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पूरा विवरण सत्यापित किया जाए, ताकि कोई भी अपराधी या संदिग्ध व्यक्ति फर्जी पहचान के सहारे ठहर न सके और किसी भी आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

See also  गणित-विज्ञान शिक्षकों की नियुक्ति के लिए 31 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 17 नवंबर को

संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी गश्त

पुलिस ने अपराध संभावित और संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने का निर्णय लिया है। स्पेशल-12 टीम स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर लगातार निगरानी रखेगी और अपराधियों की गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखेगी। इससे जिले में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

जिले के एसपी मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि सरायकेला-खरसावां पुलिस अपराध नियंत्रण, अपराधों के त्वरित उद्भेदन और जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नई रणनीति के तहत गठित स्पेशल-12 टास्क फोर्स अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जिले में कानून का राज स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

About The Author

You may have missed