सीट कटौती पर छात्रों का हंगामा, DSPMU में प्रदर्शन कर प्रशासन को दी चेतावनी

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में स्नातक पाठ्यक्रमों की सीटों में कटौती के विरोध में विभिन्न छात्र संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर धरना दिया और सीट कटौती का फैसला वापस लेने की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि नए कोर्स स्ट्रक्चर के कारण कई विषयों में सीटें कम कर दी गई हैं, जिससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के नामांकन पर असर पड़ेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

छात्र संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि सीटों में कटौती का निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन से वार्ता की भी मांग की गई। छात्रों ने नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा कर पहले की तरह सीटें बहाल करने की मांग उठाई.

About The Author

See also  50 घंटे से महाजाम का कहर, 10 किमी लंबी वाहनों की कतार से लोग बेहाल

You may have missed