80 लाख की जगुआर से पहुंचे चोर, चोरी की कार बंगाल से बरामद होने पर खुला राज
Advertisements

Advertisements

Advertisements

रांची : अशोक नगर चोरीकांड में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। चोरी की घटना में इस्तेमाल की गई करीब 80 लाख रुपये की जगुआर कार को बंगाल से बरामद किया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी इसी लग्जरी कार से रांची पहुंचे थे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
Advertisements

पुलिस के अनुसार, अपराधियों ने पहचान छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल किया था और होटल में ठहरे थे। जांच में यह भी पता चला कि चोरी के बाद आरोपी रांची से बाहर निकल गए थे। मामले में एसआईटी गठित कर आगे की जांच की जा रही है। चोरी की घटना में बिल्डर के घर से नकद और करीब 90 लाख रुपये के जेवरात चोरी होने की बात सामने आई थी।


