हर महीने मनाया जाएगा मंईयां सम्मान दिवस, 51 लाख महिलाओं को एक साथ मिलेगी राशि
Advertisements

Advertisements

Advertisements

रांची : झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत हर महीने मंईयां सम्मान दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर योजना की करीब 51 लाख लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में एक साथ सहायता राशि हस्तांतरित की जाएगी। सरकार का उद्देश्य भुगतान प्रक्रिया को नियमित और पारदर्शी बनाते हुए लाभुकों तक समय पर राशि पहुंचाना है।
Advertisements

योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह ₹2,500 की वित्तीय सहायता सीधे डीबीटी के माध्यम से दी जाती है। सरकार ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने और लाभुकों को बिना किसी बाधा के राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।


