पासपोर्ट सेवा में बड़ी राहत, रोज 150 अपॉइंटमेंट की सुविधा शुरू, इंतजार होगा कम
Advertisements

Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : शहर के पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) में अब पासपोर्ट आवेदकों को बड़ी राहत मिलेगी। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, रांची ने केंद्र को नए परिसर में स्थानांतरित कर इसका विस्तार किया है। यहां तीसरा सेवा काउंटर शुरू होने के बाद अब प्रतिदिन 150 अपॉइंटमेंट की सुविधा उपलब्ध होगी। पहले केंद्र पर कुल 100 अपॉइंटमेंट ही जारी किए जाते थे।नई व्यवस्था के तहत पासपोर्ट आवेदन के लिए रोजाना 140 स्लॉट और पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट (PCC) के लिए 10 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। अतिरिक्त काउंटर और बेहतर प्रतीक्षालय बनने से आवेदकों को पहले की तुलना में कम इंतजार करना पड़ेगा और पासपोर्ट संबंधी सेवाएं अधिक तेज व सुगम होंगी।
Advertisements

Advertisements



