झारखंड के इकलौते सरकारी लॉ कॉलेज का होगा कायाकल्प: हाई पावर कमेटी ने लिए बड़े फैसले, लाइब्रेरी-मूट कोर्ट बनेगा

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय के एकमात्र सरकारी लॉ कॉलेज जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज को आदर्श गुरुकुल के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। विश्वविद्यालय द्वारा गठित हाई पावर कमेटी की बैठक कॉलेज के प्रिंसिपल चैंबर में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता कोल्हान विश्वविद्यालय के सिंडिकेट और सीनेट सदस्य राजेश कुमार शुक्ल ने की। बैठक में शैक्षणिक और प्रशासनिक स्तर सुधारने के साथ-साथ बार काउंसिल ऑफ इंडिया की संबद्धता की शर्तें पूरी करने के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर सहमति बनी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। शिक्षकों की कमी जल्द दूर की जाएगी ताकि शैक्षणिक सत्र नियमित रहे और परीक्षाएं समय पर हों। कॉलेज में समृद्ध पुस्तकालय, मूट कोर्ट और स्टाफ रूम का निर्माण कराया जाएगा। परिसर में सीसीटीवी व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। बार काउंसिल ऑफ इंडिया से सत्र 2026-29 के लिए संबद्धता मिलने पर कमेटी ने उत्साह जताया और विश्वविद्यालय से लॉ प्रवेश परीक्षा जल्द कराने का आग्रह किया।

बैठक के बाद समिति ने निर्माणाधीन नए भवन का निरीक्षण किया और कार्य की गति व गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। बैठक में कुलानुशासक डॉ. राजेंद्र भारती, सीनेट सदस्य लखन मार्डी, प्रिंसिपल डॉ. कृष्णा प्यारे, डॉ. संजीव कुमार विरूलि और लॉ कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जितेंद्र कुमार उपस्थित रहे।

About The Author

You may have missed