पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक के 24 घंटे के भीतर महुआडांड़ पुलिस एक्शन में, राजडंडा चौक और शिवनगर में अवैध निर्माण सामग्री जब्त

0
Advertisements

महुआडांड़ : महुआडांड़ थाना क्षेत्र में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने राजडंडा चौक एवं शिवनगर में अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्राप्त सूचना एवं लगातार हिदायत देने के बावजूद अवैध निर्माण कार्य नहीं रुकने पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने राजडंडा चौक और शिवनगर में छापेमारी कर अवैध निर्माण में लगी सभी सामग्री को जब्त कर थाने ले आई।

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि बैठक में ही स्पष्ट कर दिया गया था कि नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई क्षेत्र को अवैध कब्जे और निर्माण से पूरी तरह मुक्त करने तक जारी रहेगी।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से राजडंडा चौक और शिवनगर क्षेत्र के अवैध कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि चेतावनी के बाद भी नहीं मानने वालों पर अब सीधी कार्रवाई होगी।

About The Author

See also  सेवानिवृत्त कोयला कर्मियों का 30 नवंबर को प्रदर्शन, दिसंबर में कोल इंडिया मुख्यालय घेराव का निर्णय

Thanks for your Feedback!

You may have missed