राष्ट्रीय महिला मास्टर्स एथलेटिक्स में झारखंड का दम, जमशेदपुर की ललिता राव ने जीते तीन पदक

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : गोवा में आयोजित राष्ट्रीय महिला मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में झारखंड की टीम अब तक कुल छह पदक अपने नाम कर चुकी है, जिनमें तीन रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों और खेल संगठनों में उत्साह का माहौल है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जमशेदपुर की एन. ललिता राव ने 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन पदक हासिल किए। उन्होंने ट्रिपल जंप और लांग जंप स्पर्धा में रजत पदक जीता, जबकि 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं शहर की गीता रानी ने 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर झारखंड को एक और सफलता दिलाई।

इसके अलावा सीआरपीएफ सुंदरनगर की पानोमनी मुंडी ने 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीता। हजारीबाग की दीपिका दास राय ने 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के हैमर थ्रो इवेंट में रजत पदक हासिल किया। खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष विजय सिंह और सचिव एस.के. तोमर ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

See also  ईएसआई अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर भड़का इंटक, मजदूर मरीजों के लिए बेहतर सुविधाओं की मांग

Thanks for your Feedback!

You may have missed