युवक हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; हत्या में इस्तेमाल चापड़ बरामद

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला-खरसावां : कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो-कांदरबेड़ा मुख्य मार्ग स्थित डोंगाघाट, पुड़िसिलि में 15 मई को हुए चर्चित युवक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चापड़ भी बरामद कर लिया है। मामले में शामिल दूसरे आरोपी की भूमिका भी सामने आई है, जिसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पुलिस के अनुसार 15 मई 2026 को डोंगाघाट क्षेत्र से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। युवक की हत्या चापड़ और भुजाली से कई वार कर बेहद निर्ममता से की गई थी। बाद में मृतक की पहचान पूर्वी सिंहभूम जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित किताडीह गाड़ीवान पट्टी निवासी 21 वर्षीय मो. तौसीफ उर्फ राज के रूप में हुई। अनुसंधान के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अहमद जमील अंसारी (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी वर्तमान में जमशेदपुर के धतकीडीह में किराये के मकान में रह रहा था, जबकि उसका स्थायी पता बिहार के सीवान जिले में है। पूछताछ में उसने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली, जिसके बाद हत्या में प्रयुक्त चापड़ बरामद कर लिया गया।

जांच के दौरान इस हत्याकांड में साबीर अली उर्फ सोनू उर्फ सन्नू बच्चा की संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस ने बताया कि वह पहले से ही एक अन्य मामले में जेल में बंद है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अहमद जमील अंसारी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामला दर्ज है और वह वर्ष 2023 में सोनारी थाना क्षेत्र के एक केस में आरोपी रह चुका है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

See also  राशन घोटाले का आरोप लगाकर डीलर ने डीसी से लगाई गुहार, सप्लाई व्यवस्था पर उठे सवाल

Thanks for your Feedback!

You may have missed