विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया:गायत्री परिवार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

JHARKHAND: आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर गायत्री परिवार का नवयुगदल , युवा प्रकोष्ठ द्वारा स्थानीय ट्रांसपोर्ट ग्राउंड एग्रिको में प्रातः 5:00 से 8:00 बजे तक तंबाकू एवं नशा मुक्ति के खिलाफ एक शिविर का आयोजन किया गया जहां बैनर एवं पोस्टर के साथ उपस्थित जन समुदाय को इसके दुष्प्रभाव का ज्ञान कराते हुए भविष्य में कभी नशा नहीं करने का संकल्प दिलाते हुए एक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया इसमें मॉर्निंग वॉक पर आए युवाओं ने बढ़-चढ़कर सा लिया एवं अपना हस्ताक्षर कर कभी नशा नहीं करने का संकल्प लिया साथ ही साथ संध्या 5:00 बजे से गायत्री परिवार के मानगो शाखा की ओर से मानगो डिमना रोड क्षेत्र के कई स्थानों पर नशा मुक्ति रैली निकाली गई एवं लोगों को नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प दिलाते हुए नशे से दूर रहने का आवाहन किया गया तत्पश्चात मानगो मून सिटी गायत्री मंदिर में रैली का समापन दीप महायज्ञ के द्वारा किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में नवययुगदल के सभी सदस्यों के साथ-साथ प्रज्ञा महिला मंडल जमशेदपुर का सराहनीय योगदान रहा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  सामाजिक कुरीतियों और साइबर अपराध के खिलाफ सरायकेला पुलिस का बड़ा अभियान

Thanks for your Feedback!