शिक्षक बहाली में बड़ा खुलासा, फैक्ट फाइंडिंग कमीशन ने मांगा कोटिवार पूरा डेटा, सरकार से सख्त जवाब तलब

0
Advertisements

रांची : झारखंड में हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति-2016 से जुड़े विवाद की जांच कर रहे फैक्ट फाइंडिंग कमीशन ने राज्य सरकार और जेएसएससी से विस्तृत जानकारी मांगी है। कमीशन ने साफ निर्देश दिया है कि सभी नियुक्त शिक्षकों का पूरा ब्योरा विषयवार (Subject-wise) और कोटिवार (Category-wise) अलग-अलग रूप में शपथ पत्र के साथ प्रस्तुत किया जाए। कमीशन ने सरकार के अब तक दिए गए आंकड़ों को अधूरा बताते हुए उसे अस्वीकार कर दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

कमीशन के अनुसार, 17,786 पदों पर हुई नियुक्तियों और खाली पदों का पूरा विवरण स्पष्ट रूप से देना जरूरी है। इसके साथ ही कितने अभ्यर्थियों की नियुक्ति 18 सितंबर 2019 से 2 अगस्त 2022 के बीच हुई, इसका भी पूरा रिकॉर्ड मांगा गया है। आयोग ने रिक्त पदों और चयन प्रक्रिया से जुड़े सभी पहलुओं पर स्पष्ट रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

मामले की अगली सुनवाई 27 जून को होगी, जिसमें सरकार और जेएसएससी को शपथ पत्र के साथ पूरा डेटा प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इस भर्ती प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर पहले से ही कई याचिकाएं हाईकोर्ट में लंबित हैं, जिनकी जांच फैक्ट फाइंडिंग कमीशन के जरिए की जा रही है।

About The Author

See also  बिंदल मॉल फायरिंग कांड में दो शूटर गिरफ्तार, दिल्ली और हरियाणा से पकड़े गए अजित मंडल और मोहन यादव

Thanks for your Feedback!

You may have missed