म्यांमार के राष्ट्रपति पहुंचे बोधगया, हाई अलर्ट के बीच महाबोधि मंदिर में करेंगे पूजा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

गया :म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग शनिवार सुबह करीब 9 बजे गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे. उनके आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारियों की विशेष टीम मौजूद रही. राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए गया और बोधगया में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सड़क मार्ग से बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर पहुंचे, जहां वे भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली में पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद उनका कार्यक्रम वेलकम होटल और बकरौर स्थित सुजाता मंदिर जाने का भी है. पूरे दौरे के दौरान प्रमुख मार्गों और धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, जबकि कई जगहों पर ट्रैफिक रूट में भी बदलाव किया गया है.

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूजा-अर्चना और अन्य कार्यक्रमों के बाद राष्ट्रपति दोपहर करीब 2:30 बजे गया एयरपोर्ट लौटेंगे, जहां से उनका विशेष विमान दिल्ली के लिए रवाना होगा. प्रशासन लगातार पूरे दौरे की निगरानी कर रहा है और वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है.

See also  चंडीगढ़ में ‘शराब वाला आइस गोला’ बनाकर मुफ्त बांटने का बवाल, दुकानदार गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed