ईएसआई अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर भड़का इंटक, मजदूर मरीजों के लिए बेहतर सुविधाओं की मांग

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : इंटक जिला अध्यक्ष के पी तिवारी ने आदित्यपुर के सालडीह बस्ती स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआई) अस्पताल में मजदूर वर्ग के मरीजों को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में उनके नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा और अस्पताल की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि अस्पताल में मजदूर वर्ग के मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मांग पत्र में कहा गया है कि भीषण गर्मी के बावजूद अस्पताल में पर्याप्त एयर कंडीशनर उपलब्ध नहीं हैं, जिसके कारण ऑपरेशन के बाद मरीजों को संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही डॉक्टरों और नर्सों की कमी, दवाइयों की अनुपलब्धता, एक्स-रे मशीन खराब रहने तथा अल्ट्रासाउंड सेवाओं के सुचारू रूप से संचालित नहीं होने की शिकायत भी उठाई गई। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि इन कमियों के कारण मजदूर वर्ग के लोगों को निजी अस्पतालों में इलाज कराने के लिए अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है।

इंटक नेताओं ने कहा कि अस्पताल प्रशासन को मरीजों की समस्याओं के प्रति गंभीरता दिखानी चाहिए। वहीं चिकित्सा अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि आगामी डेढ़ से दो माह के भीतर अस्पताल के सभी वार्डों में वातानुकूलित व्यवस्था लागू करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अन्य समस्याओं के समाधान की दिशा में भी आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया।

इस मौके पर इंटक के कोल्हान प्रभारी सह प्रदेश सचिव राणा सिंह, अनिल चौधरी, शशि आचार्या, प्रकाश ओझा, रिंकू सिंह समेत अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल में श्रमिक वर्ग के मरीजों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग दोहराई।

See also  ईद-उल-अजहा पर मंत्री इरफान अंसारी ने अदा की नमाज, दिया भाईचारे और अमन का संदेश

Thanks for your Feedback!

You may have missed