सुबह-सुबह चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल, इलाके में दहशत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

धनबाद : जामाडोबा इलाके में शुक्रवार सुबह गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने रिक्की सिंह नामक युवक को छाती में गोली मार दी। घायल युवक मोहन सिंह का पुत्र बताया जा रहा है। घटना के बाद गंभीर हालत में उसे एसएनएमएमसीएच अस्पताल ले जाया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक फायरिंग की घटना सुबह करीब पांच बजे हुई। गोली चलाने के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना मिलते ही जोड़ापोखर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। हमलावरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस पुरानी रंजिश समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

See also  बिजली चोरी पर बड़ा एक्शन, राज्यभर में छापेमारी से 517 मामले पकड़े गए, 84 लाख का जुर्माना

Thanks for your Feedback!

You may have missed