मंईयां सम्मान योजना में वसूली का बड़ा खुलासा, आंगनबाड़ी सेविका बर्खास्त; जांच के बाद प्रशासन का एक्शन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

बोकारो : मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन के दौरान लाभुकों से पैसे वसूली के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित आंगनबाड़ी सेविका को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। यह मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की गई थी, जिसमें लाभुकों से अवैध रूप से पैसे लेने के आरोप लगाए गए थे। जांच समिति की रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने सेविका को चयनमुक्त करने का आदेश जारी किया। अधिकारियों ने साफ किया है कि सरकारी योजनाओं में किसी भी तरह की अनियमितता या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि भविष्य में ऐसे मामलों पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा सभी संबंधित योजनाओं की निगरानी और कड़ी की जाएगी, ताकि लाभुकों को बिना किसी परेशानी के योजनाओं का लाभ मिल सके।

See also  घुसपैठ जांच पर सियासी बवाल, हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Thanks for your Feedback!

You may have missed