नवादा : जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 2 जून को विशेष सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों को एक ही स्थान पर सुना जाएगा और उनका निपटारा करने का प्रयास किया जाएगा।
Advertisements
Advertisements
जानकारी के अनुसार, इस शिविर का उद्देश्य लोगों की शिकायतों और समस्याओं का समाधान अधिकतम 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित करना है। इसमें राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, कल्याणकारी योजनाओं और अन्य प्रशासनिक मामलों से जुड़े आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं, ताकि समयबद्ध तरीके से उनका समाधान किया जा सके। संबंधित अधिकारियों को भी मौके पर उपस्थित रहकर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.