कैबिनेट विस्तार पर दिल्ली दौरे की तैयारी, अमित शाह से अहम मुलाकात को लेकर सियासी हलचल तेज



कोलकाता : पश्चिम बंगाल में कैबिनेट विस्तार को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुबेंदु अधिकारी के आज दिल्ली जाने की संभावना जताई जा रही है, जहां उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात प्रस्तावित है। इस बैठक में राज्य के मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम रूप देने पर चर्चा होने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, हालांकि यह मुलाकात फिलहाल टल भी सकती है, लेकिन इसके बावजूद जून के पहले सप्ताह में कैबिनेट विस्तार होने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी नेतृत्व इस विस्तार को लेकर कई स्तरों पर मंथन कर रहा है और संभावित मंत्रियों के नामों पर भी विचार चल रहा है।
इधर राज्य में प्रशासनिक और राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज हैं। माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार के बाद सरकार के कामकाज में और तेजी आएगी तथा विभागीय जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण भी किया जा सकता है।


