छात्र की हत्या से सनसनी, स्कॉलरशिप फॉर्म भरने निकला था… बाद में मिली लाश
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

बेगूसराय : जिले में एक इंटरमीडिएट छात्र की हत्या का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार छात्र स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के लिए घर से निकला था, लेकिन बाद में उसका शव दियारा इलाके में बरामद किया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
Advertisements

Advertisements

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

About The Author
See also JSSC-JPSC घोटाले पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा हमला, दोषी अधिकारियों पर FIR और CBI जांच की मांग

