मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ा फैसला, छूटे हुए लाभुकों को जोड़ने के निर्देश



रांची : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अहम निर्देश जारी किए हैं. सरकार ने कहा है कि योजना से वंचित रह गए सभी पात्र लाभुकों को जल्द से जल्द जोड़ा जाए, ताकि कोई भी योग्य महिला इस योजना के लाभ से वंचित न रहे.

निर्देश में यह भी कहा गया है कि लाभुकों के पंजीकरण की प्रक्रिया को तेज किया जाए और आधार सीडिंग तथा DBT प्रणाली के माध्यम से पारदर्शी तरीके से भुगतान सुनिश्चित किया जाए. प्रशासन को सभी लंबित मामलों का त्वरित निपटारा करने को कहा गया है.
सरकार का उद्देश्य है कि योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और अधिक से अधिक महिलाओं को आर्थिक सहायता मिल सके. अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि किसी भी स्तर पर पात्र लाभुकों के चयन में लापरवाही न हो.


