गढ़वा : सरस्वतिया नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन को लेकर “कॉफी विद एसडीएम” कार्यक्रम में विस्तृत चर्चा की गई. इस दौरान नदी के संरक्षण में आम लोगों की भागीदारी बढ़ाने और जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया गया.
Advertisements
Advertisements
Advertisements
कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि नदियों का संरक्षण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें स्थानीय समुदाय की सक्रिय भूमिका भी जरूरी है. बैठक में नदी के प्रदूषण नियंत्रण, जल स्रोतों के संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया.
एसडीएम ने कहा कि इस तरह के संवाद कार्यक्रमों का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है, ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को और प्रभावी बनाया जा सके.