राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, जेएमएम ने ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ की आशंका जताकर चुनाव आयोग को लिखा पत्र

0
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका जताते हुए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। पार्टी की ओर से यह पत्र जेएमएम के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भेजा है, जिसमें चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिशों पर चिंता जताई गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पत्र में कहा गया है कि राज्य में 81 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन के पास 56 विधायकों का समर्थन है, जिससे दो राज्यसभा सीटों पर जीत की स्थिति मजबूत है। वहीं विपक्षी दलों के पास सीमित संख्या होने के बावजूद चुनावी माहौल में विधायकों को प्रभावित करने जैसी आशंकाएं जताई गई हैं। पार्टी ने आयोग से निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने की अपील की है।

See also  एनएच-120 पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर में चालक की दर्दनाक मौत

Thanks for your Feedback!

You may have missed