महुआडांड़: जेएमएम प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ सुलेमान मुंडारी से की शिष्टाचार भेंट, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा

0
Advertisements
Advertisements

महुआडांड़:झारखंड मुक्ति मोर्चा महुआडांड़ प्रखंड कमिटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी सुलेमान मुंडारी से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ सुलेमान मुंडारी को बुके भेंटकर उनका अभिनंदन किया और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की।

*प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल* 

इस मौके पर जेएमएम जिला सचिव परवेज आलम, युवा जिला सचिव परवेज आलम, महिला मोर्चा जिला सचिव इग्नेशिया केरकेट्टा, छात्र मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुजूर, प्रखंड अध्यक्ष नवीन तिर्की, प्रखंड सचिव याहिया अंसारी, प्रखंड कोषाध्यक्ष अमरदीप टोप्पो एवं दयावंती तिर्की सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

*इन मुद्दों पर हुई चर्चा* 

प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ सुलेमान मुंडारी को महुआडांड़ प्रखंड की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। इसमें पेयजल, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। जेएमएम नेताओं ने कहा कि संगठन प्रशासन के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव सहयोग करेगा।

*एसडीओ सुलेमान मुंडारी ने दिया आश्वासन* 

अनुमंडल पदाधिकारी सुलेमान मुंडारी ने प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने सभी राजनीतिक-सामाजिक संगठनों से विकास कार्यों में रचनात्मक सहयोग की अपील की और कहा कि “प्रशासन जनता के लिए है, आपकी हर समस्या का समाधान हमारी जिम्मेदारी है।”

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed