स्व. रियाजुद्दीन अहमद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज, खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

0
Advertisements
Advertisements

महुआडांड़ : महुआडांड़ खेल स्टेडियम में आयोजित स्व. रियाजुद्दीन अहमद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र सिंह, उप प्रमुख अभय मिंज, इफ्तेखार अहमद एवं अजीत पाल कुजूर सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने फीता काटकर किया।उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा टॉस कर मैच की विधिवत शुरुआत कराई। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिला।आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 31 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला मायापुर और महुआडांड़ की टीमों के बीच खेला गया। मैच के दौरान स्टेडियम में दर्शकों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाती रही।मौके पर आमिर सुहैल रानू खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन अजीत पाल कुजूर ने किया। उद्घाटन समारोह में विभिन्न पंचायतों के मुखियागण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  जमीनी स्तर पर उतरे अफसर, DC के सख्त आदेश से प्रशासन में मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed