संत मिखाईल चर्च का उद्घाटन, स्वामी विशप ने कहा—एकता और प्रेम का प्रतीक है यह प्रार्थना घर


महुआडांड़ : महुआडांड़ डाल्टनगंज धर्मप्रान्तीय काथलिक के महुआडांड़ डिवीजन के साले पारिष के ग्राम बांसकरचा में शनिवार को संत मिखाईल चर्च का उद्घाटन डाल्टनगंज धर्मप्रान्तीय काथलिक के स्वामी विशप थियोडोर मस्कारेन्हास के द्वारा आशीष कर किया गया।इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की, स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह, इस्तेखार अहमद अहमद, उपप्रमुख अभय मिंज, मुनेश्वर उरांव सहित कई अन्य गणमान्य उपस्थित थे।इस पावन अवसर विशप ने कहा कि यह चर्च एकता,प्रमे और काथलिक विश्वास का प्रतीक है।जहां आध्यात्मिक ज्ञान के साथ-साथ प्रर्थाना और लोगों मे सेवा ,प्रेम भावना की ज्योति इस प्रर्थाना घर से प्रचारित होगी।जिसे समाज और गांव में आध्यात्मिक ज्ञान का संचार होगा।इस अवसर पर डाल्टनगंज धर्मप्रान्तीय के विकार जनरल संजय गिद्ध ने कहा कि गांव और समाज की एकता से चर्च का निर्माण कर सभी के बीच उद्घारण और एकता का संदेश देते हुए यीशु मसीह के वचन और त्याग को दिखाते हुए उसके प्रति समर्पित भावना से लोगो की सेवा पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की,विधायक रामचंद्र सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग ने कहा की चर्च का निर्माण सिर्फ आध्यात्मिक ज्ञान के नहीं समाज सेवा और गरीबों के उत्थान के साथ-साथ सभी समाज के लोगों के बीच प्रेम और आपसी भाई चारे का संदेश देना है।मौके पर डीन अशोक नागेशिय,फादर रोशनर खाखा,पल्ली पुरोहित फादर मुक्त लाल,सहित कई अन्य फादर और गांव के लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम में उद्घाटन समारोह को लेकर स्वागत गान, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये।इस आयोजन को सफल संचालन मे महिला-पुरुष के अलावे बाहर रह रहे नौकरी पेशा का सहयोग रहा।युवा संघ और अन्य गांव के लोंगो के सहयोग से आयोजन को सफल बनाया जा सका।



