अवैध शराब भट्टियों पर उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन, कई अड्डे ध्वस्त, मचा हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : उत्पाद विभाग ने अवैध शराब निर्माण और कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से शराब बनाने वाली इकाइयों को पूरी तरह नष्ट किया गया और भारी मात्रा में जावा महुआ को भी नष्ट किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

विभागीय टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें अवैध शराब के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और सामग्री को भी जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि नशे के अवैध धंधे पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

See also  सिल्वर सिटी मॉल हत्याकांड में बड़ा एक्शन, आरोपी के घर कुर्की… एक संदिग्ध हिरासत में

Thanks for your Feedback!

You may have missed