हंडिया-घड़ा और बैलगाड़ी के साथ सड़क पर उतरे ग्रामीण, अनोखे प्रदर्शन से मचा हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : आदित्यपुर नगर निगम के खिलाफ लोगों का गुस्सा बुधवार को अनोखे प्रदर्शन के रूप में देखने को मिला। भीषण गर्मी के बीच महिलाएं हंडिया और घड़ा लेकर प्रदर्शन में पहुंचीं, जबकि कई ग्रामीण बैलगाड़ी के साथ सड़क पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम की कार्यशैली और बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति को लेकर नाराजगी जताई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

झारखंड युवा मोर्चा के नेतृत्व में आयोजित इस घेराव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने पानी समेत अन्य नागरिक समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान नगर निगम कार्यालय के बाहर काफी देर तक विरोध प्रदर्शन चलता रहा।

झायुमो जिलाध्यक्ष भुगलू सोरेन ने निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता लंबे समय से परेशान है, लेकिन समस्याओं के समाधान की दिशा में गंभीर पहल नहीं की जा रही है।

See also  IPL के नाम पर बड़ा साइबर जाल, Deepfake वीडियो से लोगों को लगा रहे करोड़ों का चूना

Thanks for your Feedback!

You may have missed