टोल प्लाजा CCTV से खुला बड़ा राज, बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से हादसे का सच आया सामने

0
Advertisements
Advertisements

गढ़वा : टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक सड़क हादसे से जुड़ा बड़ा खुलासा हुआ है। सामने आया है कि तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से यह दुर्घटना हुई थी। इस हादसे में मामा-भांजे की दर्दनाक मौत हो गई थी, जिसके बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद प्रशासन को स्पष्ट सबूत मिले हैं कि ट्रैक्टर तेज और अनियंत्रित गति से चल रहा था और उसी दौरान सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना के बाद अवैध बालू कारोबार और तेज रफ्तार वाहनों को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है।

अधिकारियों ने बताया कि इस मामले से जुड़े कई ट्रैक्टरों की पहचान कर ली गई है और आगे कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इलाके में अवैध बालू खनन और परिवहन पर शिकंजा कसने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

See also  जिला फुटबॉल लीग को लेकर हलचल तेज, 20 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

Thanks for your Feedback!

You may have missed