राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले की शिष्टाचार भेंट

0
Advertisements
Advertisements

Delhi: नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार मुलाक़ात की। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया एवं बंगाल, असम तथा पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व सफलता हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक विस्तार और जनता का बढ़ता विश्वास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आत्मीय स्नेह, सरल व्यवहार एवं अपनापन अत्यंत प्रेरणादायी है। राष्ट्र और संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने जो बहुमूल्य समय प्रदान किया, उसके लिए वे हृदय से आभारी हैं।

अमरप्रीत सिंह काले ने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय जनता पार्टी आने वाले समय में भी राष्ट्रहित, विकास एवं जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ती रहेगी और देशभर में संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  महुआडांड़ में विहिप-बजरंग दल की नई प्रखंड कमेटी घोषित......संजय जायसवाल बने प्रखंड अध्यक्ष, संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

Thanks for your Feedback!

You may have missed