गंगा की स्वच्छता को लेकर बड़ी उपलब्धि का खुलासा, झारखंड में लगातार 7 साल से ‘जीरो प्रदूषित स्टेच’ का दावा

0
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड में गंगा नदी की स्वच्छता को लेकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। नमामि गंगे कार्यक्रम की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में गंगा के मुख्य प्रवाह (main stem) में पिछले सात वर्षों से एक भी ‘प्रदूषित नदी खंड’ दर्ज नहीं किया गया है। यह स्थिति लगातार बरकरार है और इसे बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, राज्य की रणनीति प्रदूषण को होने से पहले ही रोकने पर केंद्रित रही है। इसी कारण गंगा के इस हिस्से में पानी की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप बनी हुई है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि झारखंड के इस मॉडल को अन्य राज्यों के लिए एक उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।

नमामि गंगे के तहत राज्य में सीवेज ट्रीटमेंट और जल संरक्षण से जुड़े कई प्रोजेक्ट भी चलाए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य गंगा और उसकी सहायक नदियों को स्वच्छ बनाए रखना है। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी इसी तरह निगरानी और विकास कार्य जारी रहेंगे ताकि नदी की स्वच्छता बनी रहे।

See also  शादी की नीयत से भगाई गई युवती सकुशल बरामद, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Thanks for your Feedback!

You may have missed